news BomB

news BomB

Hot

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 14 November 2017

योगी के मंत्री नंदी का वीडियो वायरल, दिख रहे हैं पैर दबवाते और मसाज कराते

November 14, 2017 0

योगी के मंत्री नंदी का वीडियो वायरल, दिख रहे हैं पैर दबवाते और मसाज कराते




यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नंदी पैर दबवाते हुए या यूं कहिए कि मसाज कराते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरें उस वक्त की हैं जब मंत्री जी निकाय चुनाव में प्रचार करते-करते थक गए थे.

वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री जी को इतना आनंद आ रहा हैं कि वो आंखे बंद करके मसाज का मजा ले रहे हैं. उनके सिरहाने गले में माला डालकर बैठे हैं इलाहाबाद नार्थ सीट से बीजेपी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई. तस्वीरें इलाहाबाद के तेलियरगंज इलाके की बर्तन वाली गली में चुनाव प्रचार के दौरान की हैं.

Nandi viral 4


चश्मा लगाए एक शख्स मंत्री जी के पैरों की मसाज करने में लगा है. इलाहाबाद से मंत्री जी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता मेयर का चुनाव लड़ रही हैं. उन्हीं के चुनाव प्रचार से हारे-थके मंत्री जी अपने पैरों की मसाज करवा रहे हैं. मंत्री का पैर दबाने वाले लोग उनकी सिक्योरिटी में लगे सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे हैं.

चुनाव में जनता के सेवक बनने की कसम खाने वाले जनप्रतिनिधि कैसे जनता को अपना सेवक बनाते हैं ये तस्वीरें इस बात का जीता जागता सबूत हैं. बराबर में बैठे विधायक जी भी कार्य़कर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की चर्चा में बिजी हैं और मंत्री जी आराम फरमा रहे हैं.

जैसे ही मंत्री जी का वीडियो वायरल हुआ विरोधियों ने मंत्री जी पर हल्लाबोल दिया. कांग्रेस, सपा और बसपा के नेता आरोप लगाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे. हालांकि मंत्री जी का कहना है कि उन पर एक हमला हुआ था जिसके बाद वह अपना काफी काम खुद से नहीं कर पाते हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी वीडियो की कोई जानकारी नहीं है. सवाल उठता है लोकतंत्र में आम आदमी के वोटों से चुनकर आने वाले नेता पद पर आते ही कब तक इस तरह राजशाही अंदाज में सेवा कराते रहेंगे.
Read More

केजरीवाल सरकार की मांग- पड़ोसी राज्यों में भी लागू किया जाना चाहिए ऑड-ईवन

November 14, 2017 0

केजरीवाल सरकार की मांग- पड़ोसी राज्यों में भी लागू किया जाना चाहिए ऑड-ईवन






ऑड ईवन विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एनजीटी से पड़ोसी राज्यों में भी फॉर्मूला लागू करने की मांग की है. आम आदमी पार्टी सरकार ने अपनी दूसरी याचिका में कहा कि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में भी ऑड-ईवन लागू किया जाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर घटा है. ठंडी हवा के चलते प्रदूषण का स्तर घटकर 386 पहुंच गया है. पहले ये लेवल चार सौ से लेकर पांच सौ के बीच था. मौसम विभाग ने एक दो दिन में बारिश का अनुमान जताई है.

smog

दिल्ली सरकार को फटकार

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने ऑड ईवन योजना से महिला चालकों और दोपहिया वाहनों को छूट देने की दिल्ली सरकार की याचिका को ठुकरा दिया और कहा कि इस प्रस्ताव के पीछे 'कोई तर्क' नहीं है. एनजीटी ने दिल्ली सरकार से ऐसे स्थानों का चुनाव करने के लिए कहा जहां हेलिकॉप्टर से पानी का छिड़काव किया जा सके और इससे वायु प्रदूषण कम करने के प्रभाव का पता लगाया जा सके. एनजीटी के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने कहा, "किस आधार पर आप दो पहिया वाहनों के लिए छूट चाह रहे हैं."

दिल्ली सरकार की याचिका पर एनजीटी ने पूछा कि क्यों दोपहिया वाहनों को इस परियोजना से छूट दी जाए, जबकि यह प्रदूषण फैलाने की प्रमुख वजह हैं. दिल्ली सरकार के वकील तरुणवीर सिंह खेहर ने जब महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो एनजीटी ने कहा, "आप महिला स्पेशल बस क्यों नहीं चलाते हैं?"

दिल्ली सरकार ने पहले 13 से 17 नवंबर तक ऑड ईवन योजना लागू करने का फैसला किया था. लेकिन, एनजीटी द्वारा सवाल उठाए जाने पर शनिवार को इसे रोक दिया और सोमवार को पुनरीक्षण याचिका दायर की जिसमें महिला चालकों और दोपहिया वाहनों को छूट देने का आग्रह किया गया था.
Read More

अपने प्रचार में 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी बीजेपी

November 14, 2017 0

अपने प्रचार में 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी बीजेपी




चुनाव आयोग ने एक इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में ‘पप्पू’ शब्द का इस्तेमाल करने से गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोक दिया. इस विज्ञापन में जाहिरा तौर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया गया था जिसे ‘अपमानजनक’ बताया गया.

राहुल गांधी पर जब निशाना साधा जाता है तो सोशल मीडिया पर इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए भाजपा के सूत्रों ने आज बताया कि विज्ञापन की पटकथा में किसी शब्द का किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है.

गुजरात के सीईओ बीबी स्वैन से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दे सकते है.

कांग्रेस गुजरात में भारी जीत हासिल करेगी: राहुल

rahul gandhi 2 (3)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक सुनामी आ रही है, जिससे सत्तारूढ़ भाजपा भयभीत है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई को सच और झूठ के बीच लड़ाई करार दिया. राहुल ने जादूगर के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस मौके पर उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जादूगर ट्रिक के जरिए पैसे कमाते हैं और मोदीजी 22 वर्षो से यही कर रहे हैं."
Read More

मनीला से लौटे पीएम मोदी का ध्यान अब गुजरात चुनावों पर, आज शाम करेंगे मीटिंग

November 14, 2017 0

मनीला से लौटे पीएम मोदी का ध्यान अब गुजरात चुनावों पर, आज शाम करेंगे मीटिंग





बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम दिल्ली स्थित बीजेपी ऑफिस में होगी. इस बैठक में गुजरात चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल होगी. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक मनीला से लौटने के बाद अब पीएम मोदी का ध्यान गुजरात चुनावों पर है.

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, रामलाल, थावरचंद गहलोत, जे पी नड्डा, अनन्त कुमार, भूपेंद्र यादव, गुजरात सीएम विजय रुपानी और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी मौजूद रहेंगे.

बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मंथन होगा. गौरतलब है कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को वोटिंग होगी. नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे.
Read More

शिवसेना का आरोप- BJP ने उसके एक MLA की कीमत लगाई 5 करोड़, 25 को खरीदने में जुटी

November 14, 2017 0

शिवसेना का आरोप- BJP ने उसके एक MLA की कीमत लगाई 5 करोड़, 25 को खरीदने में जुटी






बीजेपी और शिवसेना के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, ये बात तो पार्टी के सुप्रीम लीडर उद्धव ठाकरे और शिवसेना के अनेक नेतओं के बार बार के बयान से जाहिर था, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच रिश्ते इस हद तक पहुंच गए हैं कि विधायकों की खरीद फरोख्त और उसे तोड़ने तक के इल्जाम लगेंगे. ऐसी कोई चर्चा नहीं थी.

अब बीजेपी और शिवसेना के झगड़े ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है. शिवसेना के एक विधायक ने बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है.

औरंगाबादा से शिवसेना के विधायक हर्षवर्धन जाधव का कहना है कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को पांच-पांच करोड़ रुपये का लालच दे रही है. शिवसेना विधायक का ये भी कहना है कि बीजेपी 25 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कभी शिवसेना की हैसियत बड़े भाई की थी, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने तस्वीर बदल दी और बीजेपी का कद काफी बड़ा हो गया. 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और बीजेपी ने सीटों के लिहाज़ से लंबी छलांग लगाई. 288 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 122 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि शिवसेना 63 सीटों पर सिमट गई. हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद लंबी खींचतान के बाद दोनों पार्टियों ने साझा सरकार बनाई और अभी सूबे में शिवसेना के समर्थन से सरकार चल रही है.

यहां एक बात याद रखने की जरूरत है कि दल बदल कानून के तहत किसी पार्टी से अलग होने के लिए उस पार्टी के कुल विधायकों की संख्या का दो तिहाई का साथ होना जरूरी है. ऐसे में अगर शिवसेना का कोई विधायक पार्टी से बग़ावत करना चाहता है और विधायक भी बना रहना चाहता है तो उसे कम से कम एक साथ 44 विधायकों की जरूरत पड़ेगी.
Read More

Post Top Ad

Your Ad Spot